वाराणसी।गंगा सेवा निधि कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष सुशान्त मिश्र ने बताया कि अनवरत तीन दशक से भी ज्यादा समय से आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद को संकल्पित व समर्पित विश्व प्रसिद्ध मध्य देव-दीपावली महोत्सव इस वर्ष रामलला को समर्पित होगी। अयोध्या में रामलला के विराजने से पहले भगवान शिव के अराध्य राममय होगी काशी।साथ ही साथ वर्षों से चली आ रही एक संकल्प गंगा किनारे के माध्यम से माँ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए गंगा सेवा निधि द्वारा देव दीपावली महोत्सव में देश-विदेश से आये हुए लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों से माँ गंगा के तट पर संकल्प दिलाकर संस्था द्वारा यह आवाहन किया जायेगा कि माँ गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाये रखने में आप सभी अपना योगदान दें, गंगा सेवा निधि परिवार का माँ गंगा को निर्मल रखने में सहयोग करें।

1999 कारगिल युद्ध विजय के उपलक्ष्य में हमनें अमर शहीदों के पुण्य स्मृति में आकाशदीप संकल्प का विस्तारीकरण एवं राष्ट्रीय रूप दिया था। संस्था द्वारा भारत के अमर वीर योद्धाओं की स्मृति में सम्पूर्ण कार्तिक मास आकाश दीप जलाया जाता है, गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद को समर्पित भव्य देव दीपावली महोत्सव के साथ ही आकाशदीप का समापन किया जाता है तथा भारत के अमर वीर योद्धाओं को भगीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित भी किया जाता है। देव दीपावली महोत्सव दशाश्वमेध घाट पर आयोजित किया जायेगा।

देव दीपावली पर माँ गंगा की महाआरती में नारी शक्ति की एक अदभुत तस्वीर भी देखने को मिलेगी। इस वर्ष मध्य रामलला के विराजने से पहले 51 देव कन्याओं द्वारा आरती उतार कर काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली महोत्सव के अयोजन का प्रारम्भ करेगें। रामलला के नाम पर दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली महोत्सव में होने वाली महा आरती में 21 हजार दीपों से रौशन होगी।

अतिथिवृन्द द्वारा गंगा सेवा निधि के संस्थापक स्मृतिशेष प. सत्येन्द्र मिश्र को पुष्पाजलि अर्पित करके होगा।प्रो० गणपति वंदना व देश-भक्ति गीतों की प्रस्तुति की जायेगी।39 जी.टी.सी, वाराणसी, एयर ऑफिसर कमॉडिंग, 4 वायु सेना प्रवरण बोर्ड, वाराणसी ॐ बटालियन सी.आर.पी.एफ. वाराणसी 11वीं वाहिनी, एन. डी. आर एफ, वाराणसी एवं वाराणसी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा रिथ लेइंग किया जायेगा एवं 39 जी टी सी के जवानों द्वारा लास्ट पोस्ट व गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जायेगा।

कार्यक्रम के अगले चरण में प्रो. चन्द्रमौली उपाध्याय, पं. श्रीधर पाण्डेय व गंगा सेवा निधि के प्रमुख अर्थक्र आचार्य रणधीर के नेतृत्व में 21 ब्राह्मणों द्वारा भगवती माँ गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया जायेगा। श्री राम जनम योगी द्वारा शंखनाद से निधि के 21 ब्राह्मणों, दुर्गा चरण इण्टर कालेज की 42 कन्याओं जो रिद्धि-सिद्धि के रूप में ब्राह्मणों के साथ होंगी तथा श्री काशी विश्वनाथ डमरु दल के 10 स्वयं सेवकों द्वारा माँ भगवती की भव्य महाआरती आरम्भ होगी एवं एक लाख दीपों से घाट व घाटों के भवनों का कोना-कोना जगमग हो उठेगा।

 

पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष सुशान्त मिश्र, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, संरक्षक इन्दू शेखर शर्मा एवं उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *