पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह देव दीपावली कार्यक्रम में होंगे शामिल

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति तथा जनपद वाराणसी के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह 27 नवंबर को लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा चलकर अपराह्न 02:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे तत्पश्चात 4:45 बजे सर्किट हाउस से चलकर 5:00 बजे नमो घाट पहुंचेंगे देव दीपावली के अवसर पर आयोजित क्रूज, लेजर एवं आतिशबाजी शो आदि कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री 8:15 बजे सर्किट हाउस जाकर रात्रि विश्राम करेंगे तथा 28 नवंबर को प्रातःकाल 8:30 बजे सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *