वाराणसी। संविधान दिवस के अवसर पर डीएवी पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. सतीश राय ने कहा कि भारत का संविधान राष्ट्रीय आंदोलन और विश्व भर में हुए क्रांतियों के अनुभवों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। संविधान आधारित भारतीय लोकतंत्र संघात्मक ढाँचे में संसदीय प्रणाली का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। समतामूलक समाज की स्थापना और लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवित रखना ही इस संविधान का मूल उद्देश्य है। डॉ. राय ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत मत मतांतर ही इस संविधान की सबसे बड़ी खूबी है। आज संविधान के बुनियादी स्तम्भों को चोट पहुँचाने का प्रयास हो रहा है, यह लोकतंत्र के लिए ठीक नही है। इसके अलावा उन्होंने संविधान दिवस से जुड़े विभिन्न तथ्यों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सत्यगोपाल ने किया।

कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रतिमा गुप्ता ने दिया। इस मौके पर सभी ने संविधान की शपथ भी ली। कार्यक्रम में डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. रजनीश, डॉ. कनकलता, डॉ. गिरीश दुबे आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *