वाराणसी।जगतपुर स्थित पी.जी. कॉलेज में “मेगा परदे पर स्वावलंबन मेला” (मेगा -फेस्ट) का आयोजन जगतपुर पी.जी. कॉलेज, जगतपुर वाराणसी में बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल प्रताप सिंह, प्रबंधक श्री राम सागर सिंह, अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध नारायण सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

मेले में महाविद्यालय के विभिन्न विभाग जैसे बी.ए, बी.एस.सी, बी.कॉम, बी.एफ.ए, एम.ए, एम.एस.सी, एम.कॉम, बी.बी.ए तथा बी.सी.ए के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। बी.एफ.ए के छात्रों ने फोटो बूथ, टैटू आर्ट और लाइव स्केचिंग का स्टॉल लगाया, जहाँ विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

समाजशास्त्र विभाग द्वारा बेल के रस का स्टॉल लगाया गया, जिसमें गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक दिया। मिलिट्री साइंस विभाग की ओर से हथियार प्रदर्शन एवं शिक्षा का स्टॉल लगाया गया, जिसने विद्यार्थियों में विशेष उत्सुकता पैदा की।

होम साइंस विभाग द्वारा फूड स्टॉल लगाया गया इसमें कई प्रकार के व्यंजनों का आनंद मिला।

इसके अतिरिक्त मेले में गेम्स स्टॉल, गैजेट्स स्टॉल, दक्षिण भारतीय भोजन स्टॉल, नारियल पानी स्टॉल तथा पुराने सिक्कों के संग्रह की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिन्हें देखने और अनुभव करने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ और आगंतुक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री राम सागर सिंह, अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध नारायण सिंह तथा श्री आलोक सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *