
वाराणसी । रविवार को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर दुग्ध क्रांति के जनक डॉक्टर कोरियन के याद में रोटरी क्लब वाराणसी कबीर एवं अमूल कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में गुरूधाम स्थित श्रीराम मंदिर के बटुको को, दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाश्रम एवं अस्सी स्थित मुमुक्ष भवन के बटुको एवं स्वामियों में दूध का वितरण किया गया ।
आयोजन के मुख्य अतिथि दीपक अग्रवाल (जी.एस.आर.) तथा विशिष्ट अतिथि रमेश गुप्ता (ए.जी.) रहे।क्लब अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक ऐश्वर्य नाथ अग्रवाल रहे।
आयोजन में सिद्धार्थ मुखर्जी, श्रीमती कंचन अग्रवाल (दवाघर), चार्टर श्री नीलेश भुवालका,आभा भुवालका, अजय गर्ग, सुरेश त्रिपाठी ने विशेष योगदान दिया । कार्यक्रम संयोजक ऐश्वर्य नाथ अग्रवाल रहे ।
