
रिपोर्ट संदीप सेठ
वाराणसी। पैगंबरपुर स्थित सनफोर्ट जेनेसिस स्कूल मे रविवार को टीचर लर्निंग मेथड एंड विज्ञान प्रदर्शनी मेला, बाल मेला फूड स्टॉल का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के साथ अभिभावक शामिल रहे।
प्रदर्शनी में अनेकों प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किया।जो बदलते भारत की शानदार तस्वीर को पेश कर रहे थे। जैसे चन्द्रयान-3 , G – 20, पर्यावरण, सोलर सिस्टम, एसिड रेन, तथा विभिन्न प्रकार के मॉडल बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। बाल मेला प्रदर्शनी में निर्देशिका आभा मौर्य, प्रधानाचार्य रमेश कुमार तथा शिक्षक शिक्षिका, छात्र तेजस मौर्य,आदर्श सेठ गरिमा, अदिति अथर्व सेठ सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
