
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से पहडिया स्थित राधामोहन लान में रविवार को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने स्वयंसेवकों को शपथ दिलाया। इस अवसर पर संविधान के संवैधानिक मूल्यों एवं मूलभूत सिद्धांतों पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में डिवीजन की मासिक बैठक हुई। जिसमें आगामी छह दिसम्बर नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर आयोजित सप्ताह व्यापी कार्यक्रम के सम्बन्ध में आवश्यक विचार विमर्श हुआ। सदस्यता अभियान और नवीनीकरण पर जोर दिया गया। संचालन डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,कंचन गुप्ता, राजेश कुमार सिंह,राजेश मोदनवाल,डा.लियाकत अली,डा.अशोक सिंह, आयुष गुप्ता, अनुष्का समेत अन्य वार्डेन और स्वयंसेवक शामिल थे।
