
वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केन्द्र ट्रस्ट लमही द्वार सुनो मैं प्रेमचंद आडियो प्रसारण के 1014 दिन पूरे होने पर प्रेमचंद की कहानियों के सजीव प्रसारण में रविवार को प्रेमचंद स्मारक लमही में मुंशी प्रेमचंद की नशामुक्त पर आधारित कहानी मैंकू का संजीव पाठ साहित्यकार व रंगकर्मी डा. जितेंद्र सिंह ने किया। जितेंद्र का सम्मान दिनेश श्रीवास्तव वरिष्ठ रंगकर्मी ने किया। संस्था के निदेशक राजीव गोंड ने कहा कि प्रेमचंद की कहानी मैंकू की समस्या आज कही न कही दिखाई दे देती है।इस अवसर पर प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, राजेश कुशवाहा, अजय यादव , राहुल कुमार, सुर्यभान, अजय कुमार, देव बाबू, उदय, रोहित, हरेन्द्र सिंह , सुरेश चंद्र दुबे आदि थे।
