
वाराणसी। भाजपा बागेश्वरी मंडल (डिठोरी महाल वार्ड) की ओर से अर्दली बाजार स्थित विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला के आवास पर 110 वां एपिसोड सुनने का चाय के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मन की बात में पीएम ने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मताधिकार प्रयोग के प्रति सजग किया और 18 वर्ष की आयु के युवाओं को 18वीं लोकसभा से जोड़ते हुए कहा कि 18वीं लोकसभा युवा आकांक्षाओं का प्रतीक बनेगी। देश के प्रभावशाली लोगों,सोशल मीडिया,उद्योग जगत व खेल साहित्य से जुड़े लोगों से आग्रह किया कि वो देश के युवाओं को मतदान के अधिकार के प्रति प्रेरित करें। इस अवसर पर श्रीप्रकाश शुक्ला,विपुल कुमार पाठक,मनीष गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव जुगनू,रामजी चौधरी,संजय श्रीवास्तव,कांति चौधरी,स्वाति शुक्ला,संदीप दुबे,संजय कुमार श्रीवास्तव,नीता शुक्ला,आनंद गोस्वामी आदि थे।
