किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

 

राबर्ट्सगंज। रविवार को मधुपुर मंडल के ग्राम सभा लोहारा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी का आगमन किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामलाल चौहान पर हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके उनका भव्य स्वागत किया ।

स्वागत करने वालों में उमाशंकर सिंह ,श्रीमती मणिकर्णिका कॉल, प्रेम चौहान ,डॉक्टर रामसूरत सिंह चौहान, कृष्ण कुमार सिंह ,कबीर नरसिंह, प्रेम प्रकाश प्रजापति, सरदार परमेश्वर केसरी ,राधे श्याम पटेल, मंगरु पटेल, राजकुमार पटेल, सर्वेश मौर्य, सुदामा प्रजापति, रमेश कुमार निराला, बृजभूषण तिवारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा नेता उमाशंकर सिंह ने सुकृत नहर तेल तक पानी पहुंचाने के लिए मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन देते हुए कहा मैं इसको मंत्री जी तथा विभाग को निर्देशित और सहयोग के तौर पर बात करूंगा ।तथा किसानों की चिंता मेरी अपनी खुद की चिंता है जिले से किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा तथा उनके साथ अन्य सहयोगी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *