वाराणसी। सिकरौल स्थित योगाभ्यास ध्यान केन्द्र व चित्रांशी महिला संगठन की ओर से महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में थायरॉइड के कारण व बचाव के उपाय बताए गए। शिविर में थायराइड,लीवर, कोलस्ट्राल,ब्लड सुगर,यूरिक एसिड की जांच की गई। चिकित्सक डा. अलंकार तिवारी (डीएमडी) ने कहा कि दिनचर्या को नियमित कर किसी भी रोग को एक हद तक ठीक किया जा सकता है। डा. शगुफ्ता अंसारी को केंद्र की महिलाओं ने अपनी समस्या से अवगत कराया। आयोजन सचिव रीति श्रीवास्तव ने स्वस्थ रहने के लिए अष्ट योग को महत्वपूर्ण बताया। यमनियम का पालन करने की सलाह दी। चित्राशी महिला संगठन की अध्यक्षा रंजना श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन, संचालन रिचा सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *