
वाराणसी। श्री विश्वकर्मा सभा वाराणसी (उ.प्र)की ओर से पत्रकार और समाजसेवी अरविन्द विश्वकर्मा को विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभा के अध्यक्ष डा.रामचंद्र शर्मा, मंत्री अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा और सभा के वरिष्ठ सदस्य सोमनाथ विश्वकर्मा ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अरविन्द विश्वकर्मा के सम्मानित होने पर आइएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.कैलाश सिंह विकास, सिविल डिफेंस कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,डा.पीयूष पांडेय,अयन बोस, मोहम्मद वसीम खां, शहजादे अंसारी,विजय कुमार,पुर्णेन्दु हलधर, आशीर्वाद सिंह आदि ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी हैं
