
रिपोर्ट प्रकाश आचार्य
वाराणसी। रविवार को दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति सभागार में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति वाराणसी जोन का अधिवेशन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आर एस वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में निर्भिक होकर मतदान करे।हम सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए।
समिति अध्यक्ष ने रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि 1938 में जेलों में बंद सेनानियों के सहयोग के लिए समिति बनाई गई थी।जो आज भी सेवा रत है।
