
वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल कुमार उपाध्याय व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलाकर त्रिपाठी ने रविवार को मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि शिवपुर तालाब (अराजी संख्या 69)पर राजनैतिक संरक्षण में भू माफिया व्दारा कब्जा किया गया है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम, पुलिस तथा जिला प्रशासन भी गठजोड़ में शामिल हैं। नगर निगम 63 तालाबों की सूची में शामिल नहीं है। शिवपुर तालाब के संरक्षण के लिए गंभीर प्रयास नहीं है।
पूर्व पार्षद डा जितेन्द्र सेठ ने कहा कि 22 साल से जनहित में आवाज उठाने के बाद एक मई 2023 को मेरे ऊपर हरदोई के संडीला में मुकदमा दर्ज हुआ है। जब कि मैं उस दिन बाबा काशीविश्वनाथ मंदिर में था।
कांग्रेस नेता ने उक्त मामले में उत्तरप्रदेश सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है।
