
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में संचालित यूथ फ्रेंडली सेंटर मे सिफ्सा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को छात्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर सुन्दरलाल चिकित्सालय के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर एवं जनरल फिजिशियन डॉ. रवि रंजन शर्मा द्वारा कुल 2 दर्जन से अधिक छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. रवि रंजन द्वारा छात्रों को उनके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. शशिकांत यादव ने किया।
इसमें मुख्य रुप से डॉ. कल्पना सिंह, डॉ.राजेश झा, डॉ. शिव नारायण, डॉ. विकास सिंह, डॉ. सूर्यप्रकाश पाठक सहित बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहें।
