
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।अमृत भारत मिशन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे की अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया । जिसमें खुरासन रोड स्टेशन का कायाकल्प -जीर्णोद्धार व सरायमीर में अंडरपास की योजना भी शामिल है।
खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव खुरासन रोड रेलवे स्टेशन और सरायमीर अंडरपास पर आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय मुख्य अतिथि रहे।
भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर अपग्रेडेशन के बाद सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत मिशन के तहत किया था, जिन पर काम शुरू कर दिया गया है।
स्टेशन पर स्टेशन का नया प्रवेश द्वार अत्याधुनिक बिल्डिंग, दोनो तरफ के फ्लेटफार्म का नवीनीकरण और सेड लगाया जाएगा,प्रतीक्षा गृह, पार्किंग के साथ पीने के पानी के लिए नया ओवरहेड वाटर टैंक लगेगा। इस अत्याधुनिक तकनीक से रेलवे स्टेशन का संचालन किया जायेगा साथ ही सरायमीर रेलवे स्टेशन पर अंडर पास सहित अन्य काम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुवल माध्यम से शिलान्यास किया गया।
स्थानीय लोगो की मांग है कि खुरासन रोड का नाम बदल कर महर्षि दुर्वासा धाम स्टेशन के नाम से किया जाया, इसके लिए जल्द ही रेलवे मंत्री से मिलकर व पत्र भेजकर नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जायेगा।
इस अवसर पर रेलवे के अधिकारीगण ,उपजिलाधिकारी फूलपुर, क्षेत्राधिकारी फूलपुर, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह,चेयरमैन फूलपुर रामाशीष बरनवाल, जिला मंत्री दिलीप सिंह बघेल,मंडल अध्यक्ष फूलपुर भानु चौहान, सरायमीर अनुपम पाण्डेय, मैगना मंडल अध्यक्ष सूरज अग्रहरी, राममनी यादव, संजय यादव जिला महामंत्री युवा मोर्चा अंकुर राय,रजनीश जायसवाल आदि उपस्थित रहे!
