
रिपोर्ट – प्रकाश आचार्य
वाराणसी।सामाजिक संस्था श्रद्धा एक प्रयास व शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गत वर्षो की भांति इस वर्ष 9 वां रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को सप्तसागर दवा मंडी शिवनाथ कटरा में किया गया।
रक्तदान समारोह के मुख्य अतिथि श्री प्रमोद कुमार (आई. पी .एस) पुलिस उपायुक्त जोन काशी, विशिष्ट अतिथि अम्बरीश सिंह भोला जी, (सदस्य विकास प्राधिकरण वाराणसी) रहे ।
मुख्य अतिथि ने रक्तदाता का उत्साह वर्धन किया। तथा कहा आप सभी युवा अन्य युवा को रक्त दान करने को प्रेरित करे।

