
वाराणसी। विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन मनोज कुमार राय ने बुधवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों और वरिष्ठ स्वयंसेवकों के साथ बैठक कर सभी से परिचय प्राप्त किया। पदाधिकारियों को विभाग के हित में निरंतर कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने श्रीरामलला का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उप नियंत्रक ने स्वयंसेवकों के कार्यों जैसे स्वैच्छिक रक्तदान, अग्निशमन, जन जागरूकता माह आयोजन, पौधारोपण कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, नागरिक सुरक्षा दिवस पर सप्ताह व्यापी आयोजन और चलाये गए प्रशिक्षण कार्यक्रम से अवगत कराया। जिला प्रोवेशन अधिकारी एवं प्रभारी उप निदेशक सुधाकर शरण पांडेय ने भी विशेष सचिव का माल्यार्पण, अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर अपने विभाग महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की तरफ से स्वागत किया। इस अवसर पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पांडेय,डिवीजनल वार्डेन वीवी सुंदर शास्त्री, निधि देव, मंगला प्रसाद,डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,अभिषेक जायसवाल, मनीष गुप्ता, पुर्णेन्दु हलधर,अजय वर्मा,अरूण जायसवाल समेत अन्य वार्डेन और स्वयंसेवक शामिल थे।
