विभिन्न मंदिरों में किया दर्शन पूजन
वाराणसी। चंदौली लोकसभा से समाजवादी पार्टी (इंडिया गठबंधन) के प्रत्याशी पूर्वमंत्री वीरेंद्र सिंह आज सुबह 10 बजे अपने आवास स्थित कार्यालय से शिवपुर विधानसभा में जनसंपर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम के लिए पार्टी नेताओं के साथ निकले। सर्वप्रथम उन्होंने पिसौर, दानियालपुर, भवानीपुर में क्षेत्रीय लोगो से जनसंपर्क कर पासियान बस्ती स्थित हनुमान मंदिर एवं पिसौरी माता का दर्शन पूजन किया। इसके पश्चात सिकटहवा बाबा मंदिर कोरौत में दर्शन पूजा किया। इसके उपरांत लोहता क्षेत्र में पार्षद प्रतिनिधि शमीम नोमानी के साथ जनसंपर्क किया। इसके बाद चांदपुर चौराहे पर मारुका माई मंदिर में दर्शन पूजन किया और उपस्थित लोगों से मुलाकात किया। इसके उपरांत फुलवारियां में त्रिपलेश्वर महादेव जी का दर्शन पूजन किया। चांदपुर क्षेत्र में एक बैठक भी किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्वमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व सांसद कैलाश नाथ यादव, डॉ. रामबालक पटेल, संजय मिश्रा, आनंद मोहन गुड्डू, मोदी यादव, उमेश प्रधान, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ओ पी पटेल, समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा आर डी, विवेक यादव , मनीष गुप्ता, विजय कन्नौजिया, दशरथ यादव, राजेश पटेल, सागर पटेल, नवीन राजभर, रविन्द्र पटेल, रमेश पटेल, प्रभु पटेल, सुभाष लारी पटेल, भोला पटेल, पिंटू पटेल, विजय सोनकर, गुड्डू पटेल, राज पटेल, मोनू पटेल, आकाश पटेल, विकी केशरी, रामभोज, संदीप पटेल आदि शामिल थे।
