
वाराणसी। स्काउट गाइड के क्षेत्र के साथ ही निरन्तर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली वाराणसी जिला ट्रेनिंग कमिश्नर डा मीना कुमारी को गतपुरी हरियाणा में गुरुवार को आयोजित भव्य समारोह में ऐसी पिक लीडरशिप 2023 से सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि के के खंडेलवाल (राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त) रहे।
मुख्य अतिथि ने नेशनल सर्टिफिकेट तथा एशिया पैसिफिक का मेडल देकर सम्मानित किया।
ज्ञातव्य हो कि डा मीना कुमारी का स्काउट गाइड के क्षेत्र में लगन निष्ठा से कार्य करने हेतु तथा समाज की सेवा छात्रों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान अत्यधिक राज्यपाल, राष्ट्रपति अवार्ड दिलाने में स्काउट को सहयोग प्रदान करने और उनका सर्वांगीण विकास में अपना अधिक से अधिक योगदान देने, आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को शारीरिक मानसिक और आर्थिक सहायता प्रदान कर आगे बढ़ाने के योगदान में यह अवार्ड दिया जाता है।
डा मीना कुमारी को नेशनल सर्टिफिकेट सम्मान मिलने पर स्काउट गाइड क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। तथा बधाई दी।
