
वाराणसी।पूर्वांचल की प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. स्नेहा गुप्ता को एक अनूठी और सम्मानजनक पहचान मिली है। उन्हें एल्मा अकादमी द्वारा बार्सिलोना (स्पेन) में आयोजित होने वाले एस्थेटिक और कॉस्मेटोलॉजी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।
यह आमंत्रण पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में उन्हें ही प्राप्त हुआ है, जो उनकी विशेषज्ञता और प्रतिष्ठा का प्रमाण है।
डॉ. स्नेहा गुप्ता, जो एटॉमिक क्लिनिक की संस्थापक हैं, अपने उन्नत ज्ञान और अनुभव के लिए जानी जाती हैं। उनका यह आमंत्रण न केवल उनके लिए बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर डॉ स्नेहा गुप्ता, पूर्वांचल के लोगों को और भी बेहतर चिकित्सा प्रदान करने में सफलता मिलेगी।
डॉ. गुप्ता का कहना है कि वे इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को पूर्वांचल के लोगों के लिए लाने और उनकी सेवा में लगाने के लिए उत्सुक हैं। उनका यह प्रयास निश्चित रूप से त्वचा, बाल रोग एवं लेज़र ट्रीटमेंट सम्बंधित समस्याओं का निराकरण पाकर नई उचाईयों का छूने में मदद करेगा।
