रिपोर्ट चंद्र मोहन तिवारी, कानपुर
कानपुर। कानपुर महानगर के थाना रेल बाजार अंतर्गत रेल बाजार इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब दोस्तों के आपस में हुई मारपीट के चलते एक युवक की मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक थाना रेल बाजार इलाके में स्थित शांति स्वीट हाउस के पीछे इमरान का दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। देखते- देखते कहा सुनी मारपीट में तब्दील हो गई और एक दोस्त ने युवक के सर पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई ।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज।
मौत के कारणों का पता लग रही है वहीं इलाके में युवक की मौत से दहशत का माहौल व्याप्त।
