वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना और सिफ्सा के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं के लिए चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन प्रथम सत्र में डा.कल्पना सिंह ने स्वेच्छा से माता- पिता बने, न कि संयोग से विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सुरक्षित मातृत्व, शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा पर बात करते हुऐ बेहतर व्यवस्थित जीवन शैली अपनाने की बात कही। दूसरे सत्र में डॉ. शशिकांत यादव ने सुरक्षित मातृत्व, हमारे कानूनी अधिकारों पर छात्रों से चर्चा की। उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान तथा उससे होने वाली समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में डा. अखिलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. राजेश झा सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यशाला का संयोजन डा.शशिकांत यादव और डा.कल्पना सिंह के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *