
वाराणसी। पूर्वांचल स्तरीय सोनार समाज महासम्मेलन रविवार को सुबह दस बजे वरुण पुल स्थित शास्त्री घाट पर आयोजित किया गया है।आज बांस फाटक स्थित एक होटल में राज कुमार सोनी (प्रदेश अध्यक्ष) सोनार समाज विकास एसोसिएशन ने पत्रकार वार्ता में कहा।
राज कुमार सोनी ने बताया कि कैलाश चंद्र सोनी (राज्य सभा सदस्य मध्यप्रदेश), रविंद्र जायसवाल (मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार), दुर्गेश सोनी (अध्यक्ष, स्वर्ण काल बोर्ड), मोहन वर्मा (विधायक,हाटा), विनय वर्मा (विधायक शोहरत गढ़), महासम्मेलन में अतिथि होंगे। महासम्मेलन की अध्यक्षता राज कुमार सोनी करेंगे।
महासम्मेलन के आयोजन पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जान माल सुरक्षा, राजनीतिक भागीदारी, व्यापारी उत्पीड़न पर विशेष चर्चा किया जायेगा।
पत्रकार वार्ता में सर्वश्री मनोज कुमार सिंह (पूर्व पार्षद), मुरली मनोहर सिंह (पूर्व अध्यक्ष, स्वर्णकार समाज वाराणसी), चंद्र शेखर सेठ(जिला प्रभारी) उपस्थित रहे।
