वाराणसी। नरेंद्र मोदी के अबकी बार भाजपा के 370 सीट के साथ एनडीए की 400 पार के नारे को हकीकत में बदलने के लिए पार्टी के सभी अंगों ने अपने-अपने स्तर पर जमीनी काम शुरू कर दिया है। पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचने में आधी आबादी की खास भूमिका होगी। इसलिए भाजपा ने महिलाओं को साधने की रणनीति पर फोकस बढ़ा दिया है। इस संदर्भ में भाजपा महिला मोर्चा महानगर व जिला की संयुक्त बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय गुलाब बाग सिगरा में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य वक्ता वाराणसी लोकसभा समन्वयक अश्वनी त्यागी ने कहा कि देश भर में महिला मतदाताओं को साधने की इस कोशिश के तहत 4 से 6 मार्च के बीच देश भर में महिला मैराथन, महिला स्कूटी व बाइक रैली निकाली जाएगी। मैराथन और स्कूटी रैली में आम महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए इसका आयोजन सीधे भाजपा के बैनर तले करने के स्थान पर गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से होगा जिसमें एनजीओ तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भारी संख्या भाग लेंगी।

विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने तथा महिलाओं की भागीदारी के लिए बारीकियां बताईं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि 4 मार्च को सुबह 9:00 बजे रानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थली, भदैनी से अस्सी घाट तक शक्ति वंदन दौड़ निकाली जाएगी तथा 5 मार्च को प्रत्येक विधानसभा स्तर पर स्कूटी एवं बाइक पर शक्ति वंदन यात्रा निकाली जाएगी।

बैठक का संचालन कार्यालय मंत्री नेहा कक्कड़, अध्यक्षता महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल तथा धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीता सिंह ने दिया।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय लोकसभा समन्वयक अश्वनी त्यागी महिला मोर्चा, क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष विनीता सिंह, पूजा दीक्षित, सुरेखा सिंह, किरण मिश्रा, मंजू सिंह, विभव सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, प्रीति पुरोहित, रेखा सोनी, रिचा सिंह, नेहा कक्कड़, प्रज्ञा पांडेय, यशा मौर्या, अंजली गुप्ता, सीमा तिवारी आदि के साथ महानगर एवं जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *