
वाराणसी। आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी दमदार उपस्थित दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने चंदौली लोकसभा के सभी पांच विधानसभाओं शिवपुर, अजगरा, सकलडीहा, सैयदराजा, मुगलसराय के विधानसभा अध्यक्षों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जोन एवं सेक्टर प्रभारीयों की बैठक हुई। चंदौली लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह की आवास टैगोर टाउन कॉलोनी अर्दली बाजार में बैठक हुई। नेताओं एवं जोन प्रभारी और सेक्टर प्रभारीयों को जिलाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष चंदौली द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी जोन व सेक्टर प्रभारीयों को वोटर लिस्ट की प्रति देते हुए अध्यक्ष द्वारा एक हफ्ते के अंदर उसका भौतिक सत्यापन कराकर और छुटे हुए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने सहित रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा गया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि अजगरा एवं शिवपुर विधानसभा के सभी ज़ोन एवं सेक्टर प्रभारियों को अपने अपने बूथ पर पीडीए जनचौपाल लगाने की जिम्मेदारी दी गयी। साथ ही पचास पचास नए पीडीए सदस्यों को जोड़ने का काम दिया गया, जो आगामी लोकसभा चुनाव में महती भूमिका निभाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि लगन और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाला व्यक्ति निश्चित तौर पर अपनी मंजिल तक पहुँचने में सफल होता है। 
बैठक में जिलाध्यक्ष चंदौली सत्यनारायण राजभर ने सैयदराजा, सकलडीहा और मुगलसराय के जोन एवं सेक्टर प्रभारियों से कहा कि पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने का काम करे। पार्टी प्रत्याशी कौन है यह न देखकर उसके चेहरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चेहरा देखते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाय। सभी जोन व सेक्टर प्रभारी अपने अपने बूथों पर मुस्तैदी से लग जाय। आगामी लोकसभा चुनाव चुनाव नही चुनौती है। कार्यकर्ता सर्वसमाज के बीच समाजवादी विचारधारा को प्रचारित करने का काम करे। इस बार जनता भी परिवर्तन का मन बना चुकी है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ व जिलाध्यक्ष चंदौली सत्यनारायण राजभर और संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष कन्हैया राजभर ने किया। बैठक में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री कैलाशनाथ सिंह यादव, विधायक सकलडीहा प्रभु नारायण सिंह यादव, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा रीबू श्रीवास्तव, अतहर जमाल लारी, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, प्रदेश सचिव राधा कृष्ण उर्फ संजय यादव, डॉ. रामबालक पटेल, आनंद मोहन गुड्डू, जिला महासचिव चंदौली नफीस अहमद, पूर्व प्रत्याशी मुगलसराय चंद्रशेखर यादव, संजय मिश्रा, उमेश प्रधान, मोदी यादव, पूर्व चेयरमैन मुगलसराय मुसाफिर सिंह चौहान, सुनील सोनकर, भीष्म नारायण सिंह, बाबूलाल यादव, शशि यादव, अक्षय प्रधान, रामजन्म सिंह यादव, तस्लीम आरिफ, सुभाष यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा, अनिल यादव, उमा यादव, आनंद चौरसिया, महेश यादव, नरेंद्र नथुनी, पुतुल यादव, रेखा पाल, शीला विश्वकर्मा, यशोदा पटेल व गोपाल पांडेय आदि थे।
