वाराणसी।आज डोमरी, रामनगर, स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय कला कार्यशाला “अभिव्यक्ति ” के चौथे दिन मुख्य अतिथि प्रो. प्रेमचंद विश्वकर्मा, पूर्व विभागाध्यक्ष, ललित कला विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी, महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पांडेय, पूर्व कुलपति, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया उ. प्र. तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश पांडेय ने माँ सरस्वती तथा आचार्य पं. सीताराम चतुर्वेदी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि कला का उद्देश्य मनुष्य को पूर्णता की ओर अग्रसर करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि यह सृष्टि कलात्मक है, आवश्यकता है कल्पनाशीलता की।

महाविद्यालय की निदेशक महोदया ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को रचनात्मक दिशा प्रदान करता है।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रतिभा गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन राहुल कुमार चौधरी ने किया।

कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार दुबे, श्रीमती दिव्या सिंह, डॉ.सुनीति गुप्ता, वरुण अग्रवाल, डॉ. अंकिता, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *