
वाराणसी।आज डोमरी, स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय मे सात दिवसीय कला कार्यशाला “अभिव्यक्ति ” के पांचवे दिन मुख्य अतिथि मनोज यादव, महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पांडेय, पूर्व कुलपति, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया उ. प्र. तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश पांडेय ने माँ सरस्वती तथा आचार्य पं. सीताराम चतुर्वेदी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि कला के विभिन्न क्षेत्र मनुष्य की अंतरात्मा को व्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि कला समर्पण मांगती है। 
कार्यक्रम का संचालन राहुल कुमार चौधरी ने किया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद डॉ.अरुण कुमार दुबे ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. अंकिता, प्रतिभा गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
