वाराणसी lभारत एकता जन विकास मिशन तथा यंग पब्लिक न्यूज़ यूट्यूब चैनल के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सद्भाव और विकास में बुद्धिजीवियों की भूमिका विषयक संगोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन रविवार को कपूर भवन , परेड कोठी में सुप्रसिद्ध समाजसेवी तिलक राज कपूर की अध्यक्षता एवं समाजसेवी पत्रकार राजेश आजाद के संयोजन संचालन में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी पत्रकार राजेश आजाद ने संचालन करते हुए पुलिस प्रशासन के दायित्व को रेखांकित किया ।

 

सिगरा थाना इंस्पेक्टर राजू सिंह के साथ सोनिया पुलिस चौकी इंचार्ज रंजीत श्रीवास्तव द्वारा अपराध को खत्म करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की l

श्री आजाद ने बुद्धिजीवियों का आवाहन किया कि समाज की सुरक्षा एवं भय मुक्त वातावरण बनाने में समय-समय पर ईमानदार , निष्ठावान पुलिस अधिकारियों का सकारात्मक मनोबल बढ़ाने के लिए आगे आयें।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ समाज एवं समृद्ध देश की संरचना में बुद्धिजीवी साहित्यकारों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है l सामाजिक सद्भाव एवं विकास में बुद्धिजीवियों की भागीदारी के बिना सफलता में संदेह से इनकार नहीं किया जा सकता।

कार्यक्रम में तिलक राज कपूर, राजेश आजाद , राजेंद्र गुप्त, श्रीमती रश्मि चित्रांशी, कुमार हेमंत, चिन्मय चटर्जी चिन्मयानंद, स्वतंत्र मिश्रा, शिवम चौबे, मोहम्मद नसरुल्ला , डॉ सुभाष चंद्र , सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध , नरोत्तम शिल्पी, सुजात रामनगरी डॉ रश्मि अग्रवाल,झरना मुखर्जी दीपमाला सिंह, प्रीति जायसवाल रामकृष्ण रावत, डॉ अरविंद गांधी गोपाल प्रसाद,अभिषेक सिंह, डॉ सुशील पांडे , डॉ राम प्रकाश राय, किशोर कपूर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *