
रिपोर्ट संदीप सेठ
वाराणसी।सारनाथ क्षेत्र के रसूलगढ़, नई बस्ती में भोलेनाथ का दिव्य भव्य नव्य मंदिर का नव निर्माण प्रकाश सेठ पुत्र स्व. बसंत लाल सेठ के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ । मंदिर निर्माण में क्षेत्रिय जनता का भी सहयोग रहा।
सोमवार की सुबह सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने सर पर कलश रखकर ,कलश यात्रा निकाली।जो रशुलगढ़ से चल कर सलारपुर पोखरे पहुंचा।कलश यात्रा में ट्रॉली पर बाबा का शिवलिंग, ढोल नगाड़ा के साथ चल रहा था। बाबा के शिवलिंग मंदिर पर स्थापित किया गया तथा पंडित उमेश द्वारा मंत्रोचार, कर प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। मंदिर को अनेकों सुगंधित पुष्पों से भव्य सजाया गया था। रंग-बिरंगे झालरों बाबा दरबार का आकर्षक रहा।बाबा को भोग लगाया गया। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भक्तगण हर हर महादेव के गगन भेदी उदघोष से सारा परिसर गुन्जयमान रहा ।
बाबा के प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात् क्षेत्रिय महिलाओं ने शिव चर्चा एवं भक्ति गीत गाये।
सभी भक्तों को प्रसाद स्वरूप हलवा मिला भक्तगण प्रसाद पा निहाल रहे।
प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान उदय प्रताप सिंह प्रभारी थाना सारनाथ रहे।
सराय मोहना चौकी इंचार्ज लल्लन सिंह भी बाबा का पूजा-अर्चना किया।
इस अवसर पर (पार्षद) हनुमान प्रसाद सोनकर,(पार्षद) अनिल सोनकर,संदीप सेठ, संजय सेठ, सुद्धन देवी,रामबाबू सेठ, राजू ओ.पी राय बबलू केसरी, गणेश सेठ, इशांका सेठ,विशाल सेठ,ज्योति सेठ,अभय सेठ,श्वेता सेठ,निशा सेठ,पूर्णिमा सेठ, संध्या सेठ,विद्या ज्योति जैसवाल , प्रियंका, आदर्श सेठ, अथर्व सेठ,श्रीवास्तव,बबली केशरी देवी,रवि शंकर कोष्ठा,पूजा,आदि लोगों उपस्थित रहे।
