रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय आजमगढ़ 

आजमगढ़। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में विज्ञान प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

जिसमें छोटे बच्चो ने विज्ञान प्रोजेक्ट ,फैंसी शो,रामधुन पर नृत्य प्रस्तुत किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज जैनेंद्र कुमार पांडेय जी तथा विशिष्ट अतिथि एसडीएम रोहित कुमार यादव रहे।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत यादव और संस्थापक लालचंद यादव ने मुख्य अतिथि को पुष्प व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने बच्चो द्वारा बनाए गए स्टाल का अवलोकन किया, बच्चो द्वारा बनाए गए मॉडल सराहनीय है। उन्होंने ने कहा बच्चे देश के भविष्य है उन्हें सवारने की जिम्मेदारी विद्यालय परिवार की है।प्रदर्शनी बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखार में विशेष सहयोगी होगा

विशिष्ट अतिथि ने कहा कि नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के बच्चो ने अपने प्रतिभानुसार कई प्रकार के मॉडल बनाए । जैसे – चंद्रयान – 3 मिशन, होलोग्राम पिक्चर स्क्रीन, माइक्रोस्कोप, लंगस्टुब, राममंदिर, स्मार्ट सिटी, यह प्रतिभा को दर्शाता है।

बच्चे व स्कूल के अध्यापक की कड़ी मेहनत से बच्चो ने कई प्रकार के मॉडल तैयार किए व उनके बारे मे विस्तार से सभी अभिभावकों को बताया। हमारा उद्देश्य है की पढ़ाई के साथ – साथ बच्चो द्वारा अपने बनाए गए मॉडल के बारे में जाने । इस कार्यक्रम के आयोजन प्रकाश डालते हुए विशिष्ट अतिथि ने कहा सभी बच्चे नए – नए आविष्कार कर भारत व स्कूल का नाम रोशन करेंगे।

आयोजन में संजय पांडेय, विंध्यवासिनी सिंह, सुभाष चन्द्र तिवारी ‘कुंदन’ , प्रदीप राय,राजीव लाल श्रीवास्तव, दीप बहादुर , शिशुपाल यादव, अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *