रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़

 

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोकसभा लालगंज की पांचों विधानसभाओं के सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ को प्रभु श्री राम के दर्शन कराया गया।

 

भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि लालगंज जिले की पांचों विधानसभाओं के बाइसो मंडल अध्यक्ष के बूथ स्तर के राम भक्तो को प्रभु श्री राम के भव्य दर्शन कराने के लिए 100 से अधिक बस हर बाजार में लगा कर 5000 हजार से अधिक हमारे जिले के रामभक्तो ने अयोध्या जा कर प्रभु श्री राम के भव्य दर्शन किए।

वार्ता के क्रम में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मैं अपने सभी कार्यकर्ताओ की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने ऐसे भव्य मंदिर का निर्माण करा कर हजारों हजार हिंदुओ की आस्था के प्रतीक प्रभु श्री राम के मंदिर को बनवाने का काम किया ।

पूर्व सांसद व लालगंज लोक सभा प्रत्याशी नीलम सोनकर ने कहा कि मेरी लोकसभा लालगंज के पांचों विधानसभाओं के हर मंडल के बूथ स्तर के कार्यकर्ता आज प्रभु श्री राम के नवनिर्मित मंदिर के दर्शन करने के लिए जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में जा कर प्रभु श्री राम के भव्य दर्शन करेंगे।

इस अवसर पर दर्शन अभियान के संयोजक ठाकुर प्रसाद सिंह,ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू,मंडल अध्यक्ष पल्हना विक्रांत सिंह,मंडल अध्यक्ष तहबरपुर आशुतोष राय,मंडल अध्यक्ष देवगांव सिधौना राजेश सिंह,मंडल अध्यक्ष लालगंज रजनीकांत त्रिपाठी,प्रवीण सिंह,रजनीश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *