वाराणसी। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महानगर के तीनों विधानसभा में स्कूटी रैली व संकीर्तन यात्रा निकाली।

महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम पटेल की अध्यक्षता में कचहरी स्थित सर्किट हाउस से स्कूटी रैली निकाली गई, जो कैंटोमेंट स्थित जेएचवी मॉल के पास महारानी लक्ष्मीबाई के मूर्ति पर माल्यार्पण कर वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर जाकर संपन्न हुई।

कैंट विधानसभा की ओर से हुए आयोजन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया तथा उत्तरी विधानसभा में भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष डॉ रचना अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर स्कूटी रैली को रवाना किया।

स्कूटी रैली में महिला मोर्चा की सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के हम परिवार, अबकी बार 400 पार के नारे लगाए।क्षेत्रीय जनता से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

दक्षिणी विधानसभा की ओर से हुए आयोजन के मुख्य अतिथि दक्षिणी विधायक व पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी रहे। शाम को गली गली संकीर्तन कर, क्षेत्रीय जनता को आगामी लोकसभा चुनाव के प्रति जागरण किया। सभी ने मोदी को पुनः वाराणसी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी व्याप्त की तथा संगठन का आभार जताया। इस अवसर पर डा नीलकंठ तिवारी ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी कार्यशैली का व्याख्यान किया। उन्होंने पीएम मोदी को साधक को संज्ञा देते हुए कहा कि वह दिन रात एक कर, बिना थके, लगातार भारत को विश्व गुरु बनाने के प्रयास के अग्रसर हैं। उनके इस प्रयास में मातृशक्ति का अहम योगदान है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण बिल का जिक्र करते हुए पुन: मोदी जी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रमों की संयोजिका रिचा सिंह एवं नेहा कक्कड़ ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कार्यक्रमों के दौरान मुख्य रूप से नम्रता चौरसिया, डॉक्टर रचना अग्रवाल, कुसुम सिंह पटेल, रिचा सिंह, नेहा कक्कड़, सुरेखा सिंह, आरती पाठक, प्रीति पुरोहित, आरती सेठ, संध्या पांडेय, पूजा सिंह, खुशबू सिंह, यशा मौर्य, सुनीता गुप्ता, तरुणा चतुर्वेदी, अनीशा शाही, ज्योत्सना त्रिपाठी, विभव सिंह, रीना पात्रों सहित सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *