रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़ । भाजपा शक्ति वंदन समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को वर्चुवल रूप से संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है कि बीजेपी कैसे नारी शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रहा है।

ज्ञातव्य हो कि 9 जनवरी को भाजपा ने देश में ‘नारीशक्ति वंदन अभियान’ शुरू किया था। इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया। आज पूरे देश में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों का इतना विराट सम्मेलन हो रहा है।मैंने वर्षों तक संगठन में काम किया है। इसलिए मुझे पता है कि इतना बड़ा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना हो, देश भर में 19-20 हजार स्थानों पर महिला समूह एक कार्यक्रम में जुड़े हों, ये हिंदुस्तान के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी घटना है।’

मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, ब्लॉक सभागार अतरौलिया में जिला मंत्री अभिषेक सिंह बाबी,ब्लॉक सभागार अहिरौला में जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह,ब्लॉक सभागार कोयलसा में पूर्व सांसद नीलम सोनकर,नगर पंचायत बुढनपुर में जिला महामंत्री हरीश तिवारी,नगरपंचायत अतरौलिया में जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी, ब्लॉक सभागार तहबरपुर में रमाकांत मिश्र,नगर पंचायत सभागार निजामाबाद में जिला मंत्री अजय यादव,ब्लॉक सभागार मिर्जापुर में अनिल राय,नगर पंचायत सभागार में सरायमीर में जिला मंत्री संतोष गोंड,ब्लॉक सभागार पवई में जिला मंत्री दिलीप सिंह बघेल,ब्लॉक सभागार फुलपुर में जिला मंत्री शैलेंद्र नाथ यादव,नगर पंचायत सभागार माहुल में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय यादव, मैगाना मंडल में पूर्व विधायक अरुण कान्त यादव,दीदारगंज में ठाकुर प्रसाद सिंह,ब्लॉक सभागार मार्टिनगंज में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संचिता श्री चौहान,ब्लॉक सभागार ठेकमा में जिला उपाध्यक्ष हनुमंत प्रसाद सिंह,देवगांव सिधौना मंडल में जिला उपाध्यक्ष रामनयन सिंह,ब्लॉक सभागार पल्हना में जिला मंत्री प्रमोद राय,ब्लॉक सभागार लालगंज में पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा किदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा और कोई भी दूसरा विकल्प किसी भी राजनीतिक पार्टी के पास नहीं है। महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण अगर किसी ने किया है तो वह नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने किया है। जब भी कांग्रेस की सरकारें आईं, महिलाओं का शोषण हुआ है। पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ घटित हुई घटना शर्मशार है। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय,विक्रांत सिंह,श्यामनारायण भारती, प्रिंस सिंह,रजनीकांत त्रिपाठी राममनी यादव,आनंद तिवारी,आनंद राय,राजनाथ यादव,दीपक सिंह,शरद राजभर,ओमप्रकाश विश्वकर्मा,अनिल पांडेय, छाया,राजेंद्र प्रसाद ,रमेश बिंद,मनीष सिंह,आदर्श राय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *