वाराणसी। आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अपनी दमदार उपस्थित दर्ज कराने के लिए जोन, सेक्टर से बूथ स्तर तक संगठन में पेंच कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को विधानसभा अजगरा अंतर्गत अहिरौली, आयर सिंधोरा रोड पर अजगरा विधानसभा के जोन, सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों का बैठक हुआ। भारी संख्या में बूथ के कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी द्वारा सौपी गई जिम्मेदारी का सकुशल निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओं का पीठ थपथपाते हुये जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि अजगरा विधानसभा के सभी बूथ प्रभारियों को अपने अपने बूथ पर पीडीए जनचौपाल लगाने की जिम्मेदारी दी। पचास पचास नए पीडीए सदस्यों को जोड़ने का काम दिया है जो आगामी लोकसभा चुनाव में महती भूमिका निभाने का काम करेंगे। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने का काम करे। पार्टी प्रत्याशी कौन है यह न देखकर उसके चेहरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चेहरा देखते हुए। सभी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाय। पूर्व मंत्री कैलाश नाथ यादव ने कहा कि लगन और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाला व्यक्ति निश्चित तौर पर अपनी मंजिल तक पहुँचने में सफल होता है। मुख्य अतिथि चंदौली से पार्टी के प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ता सर्वसमाज के बीच समाजवादी विचारधारा को प्रचारित करने का काम करे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव एवं संचालन सुरेन्द्र प्रधान ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व सांसद कैलाश नाथ यादव, पूर्व एमएलसी राजदेव सिंह, डॉ. रामबालक पटेल, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, सत्यप्रकाश सोनकर, उमेश प्रधान, शोभनाथ यादव, सुनील सोनकर, हरिशंकर विश्वकर्मा, मोदी यादव, लालबाबू सोनकर, भीष्म नारायण सिंह, धर्मेन्द्र यादव, मो० अलाउद्दीन, राहुल यादव, विनोद कुमार, शशी यादव, आनंद चौरसिया, महेश यादव, अवधेश, राधेश्याम, माया शंकर, लालमन, कमलाकांत प्रजापति, दूधनाथ पाल, सशीदा बेगम, निलेश कुमार, नंदलाल राजभर, गणेश निषाद, अशोक प्रजापति, संदीप मौर्य, अनिल गौतम, दिलीप गुप्ता, राजकुमार सरोज, जयप्रकाश मौर्य, बेदी लाल सरोज, काशी पटेल, ज्वाला प्रसाद, नरेंद्र नथुनी, सत्येंद्र प्रसाद, कमालुद्दीन व रामअनुज आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *