वाराणसी। यूपी कॉलेज में बुधवार को उद्यमिता, कौशल, दृष्टिकोण एवम व्यवहार विकाश पर कार्यशाला का आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता आर एस एम टी के निदेशक प्रो.अमन गुप्ता ने कहा कि हर किसी के अंदर हीरा छिपा है जरूरत है उसे तराशने की । उन्होंने छात्रों से कहा की आप सब नौकरी देने वाले बनिए न की नौकरी ढूंढने वाले । उन्हें उद्यम और उद्यमिता के बारे में पी पी टी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एंटरप्रेन्योर के 3 E’s जो कि एंटरप्राइज, इको सिस्टम और इकोनॉमिक्स के बारे में बताते हुए बिजनेस और एंटरप्रेन्योरशिप में अंतर भी बताया। कई सफल उद्यमों के बारे में जैसे कि रिलायंस, बीएसएनएल, ओयो, अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्विगी, इत्यादि के सफलता के पीछे के रहस्यों के बारे में तथा उनके संस्थापकों के संघर्ष और उनके अलग सोंचने के तरीको के बारे में जानकारी दी जिससे की वो आज इतने सफल उद्यमी बने हैं। कार्यशाला के समापन के बाद राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित ऑनलाइन क्विज के विजेता छात्र छात्राओं को कॉलेज के प्राचार्य प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो सुधीर शाही ने पुरुस्कृत किया । मुख्य वक्ता का स्वागत आई आई सी अध्यक्ष, प्रो आशुतोष गुप्ता ने किया। संचालन आईआईसी के संयोजक डा देव नारायण सिंह, धन्यवाद ज्ञापन इनोवेशन एक्टिविटी क्वार्डिनेटर सत्य शरण मिश्रा ने किया । कार्यशाला में यूजीसी सेल के इंचार्ज प्रो देवेंद्र कुमार सिंह, डा प्रदीप कुमार सिंह, डा के के भारती, डा पवन कुमार, डा एसके वर्मा, संदीप पटेल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *