वाराणसी । क्रीड़ा भारती के अयोजन में देशी विदेशी लगभग 5 हजार से अधिक एथलीटो की प्रतिभाग करने की संभावना है।

इसी सन्दर्भ में क्रीड़ा भारती काशी प्रान्त की एक बैठक आज वाराणसी में आहूत हुई। प्रान्त उपाध्यक्ष श्री विरेन्द्र जी ने बताया कि दौड़ का संचालन प्रान्त मंत्री दिनेश जायसवाल की मुख्य भूमिका होगी ।क्योंकि मैराथन दौड़ का उन्हें 30 वर्षों का अनुभव है। प्रान्त मंत्री महोदय ने अवगत कराया कि इस आयोजन में काशी प्रान्त के 12 जिलों से लगभग 550 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।

अध्यक्ष महोदय ने कहा कि विगत 22 जनवरी को अयोध्या में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भव्य राम-लला जी की प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात अयोध्या में पहली बार क्रीड़ा भारती एक वृहद कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में 10 मार्च 2024 को रन-फॉर-राम नाम से हॉफ-मैराथन का आयोजन करने जा रही है इस आयोजन में पहली बार देश-विदेश से एथलीट प्रतिभाग करेंगे। अयोध्या जी में राम-पथ और भक्ति-पथ पर आयोजित कार्यक्रम के लिए अभीतक 4 हजार से अधिक देशी-विदेशी एथलीटों ने www.runforram.com वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

“रन फॉर राम” में तीन प्रकार की दौड़ होगी जिसमें हाफ मैराथन और 10 कि0मी0 की दौड़ में कैश पुरूस्कार भी है और 3 कि0मी0 की फिटनेस जागरूकता हेतु पारिवारिक दौड़ का आयोजन हो रहा है। 12 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है कोई भी स्वस्थ्य नागरिक इस इवेंट में प्रतिभाग कर सकता है।

बैठक में प्रान्त उपाध्यक्ष वीरेन्द्र नाथ उपाध्याय, प्रान्त मंत्री दिनेश जायसवाल, प्रान्त सह मंत्री अजय सिंह, प्रान्त योग प्रमुख डॉ आर पी सिंह, प्रान्त प्रचार प्रमुख दिलीप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संतोष तिवारी,अजीत सिंह, जिला वाराणसी अध्यक्ष पवन सिंह, जिला उपाध्यक्ष विभोर भृगुवंशी, जिला मंत्री आनन्द पाठक व जिला चन्दौली अध्यक्ष डॉ आनन्द श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *