
स्वयंसेवकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की बैठक चेतगंज स्थित प्रधान कार्यालय में उप नियंत्रक नीरज मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महाशिवरात्रि पर्व पर ड्यूटी के लिए स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।महामहाशिवरात्रि पर्व और अन्य बिंदुओं चर्चा हुई। बैठक में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाने पर चर्चा हुई। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने स्वयंसेवकों की ड्यूटी श्री सारंगनाथ मंदिर पर क्रमवार लगाई है। बैठक में नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,वीवी सुंदर शास्त्री, कन्हैया लाल यादव,मंगला प्रसाद समेत विनय गुप्ता,राजेश कुमार सिंह, मनीष सोनी,शिवमोहन मिश्रा समेत विभिन्न प्रखंड के वार्डेन और स्वयंसेवक शामिल थे।
