
वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु राज्य स्तर पर स्वीप गतिविधियों के लिए तैयार किये गये स्वीप कैलेण्डर के अनुसार मार्च के द्वितीय सप्ताह में #Main Hoon Nall के अन्तर्गत 09 तथा 10 मार्च, 2024 को प्रत्येक बूथ (ग्राम पंचायत स्तर/वार्ड स्तर पर मतदाताओं की जागरूकता के लिए वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाएगी, जिससे कि जिन अर्ह व्यक्तियों का नाम सूची में दर्ज नहीं है, वो अपना ससमय पंजीकरण करा ले।
उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पत्र लिखकर बताया है कि मतदाता सूची पढ़े जाने का व्यापक प्रचार प्रसार ग्राम पंचाचत एवं वार्ड स्तर पर पूर्व से ही किया जाय। उक्त कार्य के पर्यवेक्षण हेतु पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की ड्यूटी लगायी जाय।उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत 09 तथा 10 मार्च, 2024 को प्रत्येक बूथ (ग्राम पंचायत स्तर/वार्ड स्तर पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाये जाने के संबंध में अग्रेतर कार्यवाही अपनी देख-रेख में सुनिश्चित कराये।
