
वाराणसी। महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को मीरापुर बसही स्थित प्राचीन महादेव मंदिर प्रांगण के तालाब तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 101 दंपती सपरिवार सामूहिक रुद्राभिषेक करेंगे । प्रबुद्धजन काशी और मां लक्ष्मी प्राचीन तालाब ट्रस्ट चंद्र वाटिका की ओर आयोजित सामूहिक रुद्राभिषेक समारोह में पूर्व जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ राजनारायण सिंह, कैप्टन मोहन प्रसाद यादव, आईपीएस संतोष, और डॉ विजय प्रताप सिंह मुख्य मुख्य यजमान होंगे।
