
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय बहादुर पाठक को पुनः उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य बनाए जाने पर लोगों में हर्ष हैं। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 विधान परिषद सदस्यो के प्रत्याशी घोषित किया है । जिसमें पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह व विजय बहादुर पाठक को भी दोबारा प्रत्याशी बनाया गया है। मोहित बेनीवाल को भी जारी सूची में जगह मिली है। साथ ही संतोष सिंह को भी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विजय बहादुर पाठक को दोबारा प्रत्याशी बनाये जाने से लोगों में प्रसन्नता है। भारतीय जनता पार्टी मण्डल तहबरपुर अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज , रण विजय राय मनोज,अशोक कुमार राय,श्रीकांत राय, सन्नी राय प्रधान, आशीष राय, शतीश उपाध्याय उपाध्याय,मोती राय, दुर्गा प्रसाद चौवे, प्रतीक उपाध्याय, खदेरु राय, ओमकार नाथ पांडेय, रमेश पाठक आदि ने शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
