
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़

आजमगढ़।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजमगढ़ में विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिस तरह से आजमगढ़ और लालगंज की जनता ने सहभागिता निभाया वह अद्भुत, अविस्मरणीय और प्रशंसनीय है। इसके लिए हमारे सभी संगठनों के पदाधिकारियों,और नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का कुशल निर्देशन में काम किया था। आजमगढ़ की गूंज पूरे देश में हुई। यह पहली बार हुआ कि आजमगढ़ से देशभर की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। आजमगढ़ के इस सफल आयोजन लिए हम सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। जिला अध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने मीडिया से वार्ता के क्रम में कही।
उन्होंने कहा कि 10 मार्च के कार्यक्रम की तैयारी संगठन और सरकार दोनों ने विभिन्न स्तरों पर किया। आजमगढ़ का जिला प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से लगा रहा है। भारतीय जनता पार्टी लालगंज आजमगढ़ के हर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक एक गांव और एक एक नगर पंचायत की जनता को कार्यक्रम स्थल तक ले आने में कड़ी मेहनत किया। स्वयं मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दो-दो बार आजमगढ़ मंदुरी एयरपोर्ट पहुंचे। हम सभी के लिए आजमगढ़ का कार्यक्रम एक चुनौती पूर्ण था। जिसे मुख्यमंत्री के निर्देशन और प्रदेश अध्यक्ष जी के देखरेख में हमने सफल करके दिखाया।
आजमगढ़ में एयरपोर्ट और राज्य विश्वविद्यालय सहित अनेक परियोजनाओं का माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा लोकार्पण किया गया। जिससे आजमगढ़ सहित समूचे पूर्वांचल के विकास को नया आयाम मिला।इसलिए इसके विकास के खुलते नये आयाम से मन अन्दर तक आह्लादित हो जाता है। आजमगढ़ की छवि अब तेजी उभरते जनपद की होती जा रही है। यह भाजपा सरकार और माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व की देन है। यह डबल इंजन की सरकार का करिश्मा है।2024 में भी हम माननीय प्रधानमंत्री जी की नेतृत्व में एकबार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं।
गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने लालगंज के हर कार्यकर्ताओ के प्रति खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की कड़ी मेहनत को विशेष तौर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जी ने भी रेखांकित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा है उत्तर प्रदेश में सबसे कम उम्र के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव हैं। जिस पर प्रधानमंत्री जी सूरज के उज्जवल भविष्य की कामना करते शुभकामनाएं दी।उन्होंने आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल और लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और उनकी टीमों को भी बधाईयां दीं।
