वाराणसी। भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर रविवार को गुलाब बाग, सिगरा स्थित महानगर कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित एमएलसी धर्मेंद्र सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर, माल्यार्पण कर स्वागत किया।

आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का सदैव आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए एमएलसी बनाया और इस बात को पुनः सिद्ध कर दिया कि भाजपा में आम कार्यकर्ता को भी उच्च पदों पर बिठाकर उनका सम्मान किया जाता है।

उन्होंने कहा कि मैं अपने इस स्वागत सम्मान से अभीभूत हूं और आगामी लोकसभा चुनाव में मोदीजी की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाना मेरा एकमात्र उद्देश्य है। भाजपा एकमात्र कैडर बेस्ड पार्टी है, इसीलिए यहां पर सामान्य कार्यकर्ता को भी देवतुल्य की उपाधि और सम्मान प्राप्त है। समारोह का संचालन महामंत्री जगदीश त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नवीन कपूर ने दिया।

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महापौर अशोक तिवारी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, अशोक पटेल, राहुल सिंह, आत्मा विश्वेश्वर, ई.अशोक यादव, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, डॉ गीता शास्त्री, मधुकर चित्रांश, एड अशोक कुमार, योगेश सिंह पिंकू, रितिक मिश्रा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *