रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा लालगंज का जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्र को मनोनीत किया। पुष्कर मिश्र वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे।

भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने वार्ता के क्रम में बताया कि पार्टी के फैसले का स्वागत करते हुए बताया कि पुष्कर मिश्र के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने से युवा मोर्चा और शसक्त होगा।पूरे जिले में युवा मोर्चा का संगठन और मजबूत होगा।युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साहित है। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पुष्कर मिश्र ने कहा कि कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताकर उन्हें जिम्मेदारी दी है। वह उसे कार्यकर्ताओं के सहयोग और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष के योग्य मार्गदर्शन में पूरी ईमानदारी से निभाने को अग्रसर रहूंगा।

इस अवसर पर जिला मंत्री अजय यादव,जिला महामंत्री युवा मोर्चा समर सिंह,अंकुर राय,केशव सिंह,राज सिंह,आदित्य यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *