वाराणसी। सिडबी स्पिक मैके की ओर से अर्दली बाजार स्थित कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज में शास्त्रीय नृत्य की कार्यशाला में दूसरे दिन छात्राओं को कत्थक नृत्य की जानकारी देते हुए पं रूद्र शंकर मिश्र नें बताया कि बनारस घराने के कत्थक नृत्य के संस्थापक पं सुखदेव महाराज (कत्थक नृत्याँगना स्व. सितारा देवी के पिता जी) थे। पं रूद्र शंकर मिश्र नें छात्राओं को श्री कृष्ण के नृत्य पर स्व. पं सुखदेव महाराज द्वारा लिखी रचना

चमकत नाचत कन्हाई चाल ढाल छवि न्यारी

देवे ताली बारी बारी बाजत पग नूपुर झनकारी

के बोल पर कत्थक नृत्य के भावों को कलाईयों और अंगुलियों के माध्यम से प्रदर्शित करने का अभ्यास कराया।

उन्होंने छात्राओं को बताया कि शास्त्रीय नृत्य में कलाईयों को खोलना जरुरी होता है इसके लिए नित्य व्यायाम करना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को कलाईयों के पेन पॉकेट व्यायाम के माध्यम से अभ्यास कराया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम सिंह,माधुरी यादव, पवन सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *