वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से शनिवार को वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पौधरोपण किया गया। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय के संयोजन में पहडिया स्थित बासदेव नगर कालोनी पार्क में वार्डेन/स्वयंसेवकों ने अशोक,पीपल और नीम के पौधे लगाए गए। शुभारंभ उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने पौधरोपण कर किया। पहडिया और आसपास के वार्डेन और स्वयंसेवकों को पौधे की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी दी गई। इस अवसर पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,अजय श्रीवास्तव, चंद्रकला,राजेश सिंह,अरूण जायसवाल, सच्चिदानंद देववंशी,विनोद कुमार,मो.आरिफ,आदित्य चतुर्वेदी,विनय गुप्ता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *