वाराणसी । जिला समाजवादी पार्टी की एक बैठक भारत नर्सरी मंडुवाडीह स्थित सपा के कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि मणिपुर में लगभग 2 महीने से हिंसा फैली हुई है। जिस तरह से भीड़ द्वारा 2 महिलाओं को दरिंदगी के साथ निर्वस्त्र कर क्षेत्र में घुमाया गया वह बहुत ही दुखी और शर्मसार करने वाली घटना है। इस घटना से दुनिया की निगाह में भारत की छवि धूमिल हुई है। बैठक में आनंद मौर्या, राजेश यादव नत्थू, प्रदीप मौर्य, संतोष यादव बबलू एडवोकेट, ओमप्रकाश सिंह खंझाटी, रामसेवक पटेल, ललित यादव, ऊदल पटेल, दर्शन यादव, धर्मेंद्र कन्नौजिया, काशीनाथ यादव, सतीश छोटू, रामसुन्दर यादव, राकेश मौर्या, संदीप यादव व आलम आदि ने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *