वाराणसी।जगतपुर पी०जी० कॉलेज, जगतपुर, वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवीको ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। स्वयंसेवकों द्वारा कालेज परिसर तथा मनियारी पुर गांव के कम्पोजिट विद्यालय में वृक्षारोपण जन अभियान 2023 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 45 फलदार व छायादार वृक्ष लगाए गए। महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर अनिल प्रताप सिंह ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताया तथा कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा साथ ही साथ उसका देखभाल भी करना चाहिए क्योंकि लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण उसकी सुरक्षा करना है। कार्यक्रम के इसी क्रम में प्रो० निलय कुमार, प्रो० रमेश चंद, प्रो० पुष्पा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ० अमिता श्रीवास्तव (कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना) ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मी सिंह ने किया कार्यक्रम में मनियारी पुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सुरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *