आईएजे परिवार ने दी बधाई

वाराणसी।लखनऊ में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी निवासी डा शिवांगी गुप्ता पुत्री रामबाबू गुप्ता को भदोही जिला में चिकित्साधिकारी पद पर नियुक्ति पत्र दिया। यह नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग प्रयागराज व्दारा आयोजित चिकित्साधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) सामान्य चयन 2021 के आधार पर आयुष विभाग उत्तर प्रदेश (चिकित्साधिकारी स्वास्थ्य) के पद पर राज्यपाल की आज्ञा से नियुक्त किया गया।

डा शिवांगी सिंह के चिकित्साधिकारी नियुक्त होने पर इण्डियन एसोसिएशन आफ जनर्लिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामजी वर्मन, राष्ट्रीय महामंत्री अर्जुन सिंह, मोती लाल गुप्ता, मोहम्मद दाऊद, मंत्री रामनरेश नरेश, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशीर्वाद सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आंनद कुमार सिंह, विजय कृष्ण सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवीण व्दिवेदी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द विश्वकर्मा, महामंत्री फैसल भाई, वाराणसी मण्डल अध्यक्ष विक्रम कुमार, महामंत्री विनय श्रीवास्तव, वाराणसी जिला अध्यक्ष रिषि देव उपाध्याय, महामंत्री राजू वर्मा, ने डा शिवांगी गुप्ता के चिकित्साधिकारी नियुक्त होने पर बधाई दी है।

ज्ञातव्य हो कि इण्डियन एसोसिएशन आफ जनर्लिस्ट ने डा शिवांगी गुप्ता को राष्ट्रीय अलंकरण शान ए काशी 2023 से अलंकृत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *