
वाराणसी। अमेठी हिंदी सेवा संस्थान, राष्ट्रीय कवि संगम एवम् प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की जयंती पर श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन एवम् सम्मान समारोह में यू.पी. कॉलेज के अंग्रेजी साहित्य के विद्वान व्याख्याता एवम् काशी के सुप्रसिद्ध गीतकार डॉ. शरद श्रीवास्तव “शरद” को उनकी साहित्य साधना के लिए सुत भारती सम्मान 2023 प्रदान कर संस्थाओं ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अमेठी के चर्चित व्यक्तित्व राजेंद्र शुक्ल कवि अमरेश, संयोजन संस्था के अध्यक्ष अजय जायसवाल अनहद
ने एवम् संचालन हिंदुस्तानी एकेडमी से सम्मानित सुप्रसिद्ध साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह जटायु ने किया।
